जिला पंचायत सभागार में आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह 350 से अधिक कार्यकर्ताओं को वितरित किए छाते
कटनी । शैल्बी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल जबलपुर के तत्वावधान में जिला प्रशासन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला चिकित्सालय कटनी के सहयोग से जिला पंचायत सभागार में आशा कार्यकर्ताओ का सम्मान समारोह एवं छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 16 मई को आयोजित कैंसर रोग जांच एवं जागरूकता शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 350 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए उन्हें वर्षा ऋतु के लिए उपयोगी छाते वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने की अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विश्वकर्मा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी हैं। जो शासन की स्वास्थ्य योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में दिन-रात पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य,टीकाकरण, पोषण, परिवार कल्याण और जन जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल व्यक्तियों का सम्मान नहीं, बल्कि समाज सेवा, मानवता और जनस्वास्थ्य के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदैव कार्यकर्ताओं के हितों, सम्मान और उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उनके कार्यों को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताया कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी सेवा भाव से कार्य करते रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन -: शैल्बी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, जबलपुर के डिप्टी सीएओ डॉ. अंकित जैन एवं कोऑर्डिनेटर श्री संजय जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शैल्बी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस जनहितैषी पहल की सभी ने सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) हरमनप्रीत कौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा तथा सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम की उपस्थिति
रही।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992

