ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा: 28 सवारियों से भरा पिकअप वाहन चेकिंग के दौरान जप्त
कटनी । अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपराधों में लगातार अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा के द्वारा की गई कार्यवाही।
संक्षिप्त विवरण - बुधवार 22 जुलाई 26 को अवैध रूप से सवारी से भरा पिकअप वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक MP-20-GB -3329 के चालक रोशन रजक पिता प्रभु लाल उम्र 37 साल निवासी ग्राम पोंडी थाना पाटन जिला जबलपुर से वाहन के दस्तावेज मांगने पर न होना बताया जिसे मौके चेक करने पर 28 सवारी होने पर धारा 66/192,52/192 मो, व्ही,एक्ट में जप्त किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं ।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका - चौकी प्रभारी निवार स.उ.नि. अजनी मिश्रा ,कमलेश्वर शुक्ला, प्र.आर. गौरव सेन , आर.अरविंद कुशवाहा की विशेष भूमिका रही।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
