नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत माइंस में महिला एवं श्रमिकों को किया गया जागरूक, दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत माइंस में महिला एवं श्रमिकों को किया गया जागरूक, दिलाई नशा मुक्ति की शपथ


कटनी । पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जन - जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार 23 जुलाई 2026 को माधव नगर थाना अंतर्गत चौकी निवार पुलिस द्वारा क्षेत्र स्थित माइंस परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान महिला एवं पुरुष श्रमिकों सहित अन्य मजदूरों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। चौकी प्रभारी द्वारा अभियान में मौजूद सभी श्रमिकों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।


जन - जागरूकता अभियान में चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक अरविंद कुशवाहा सहित अन्य चौकी स्टाफ उपस्थित रहा।।

संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज 
                    संपर्क -: 9993457992


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने