पुलिस द्वारा शराब पिलाने एवं अवैध शराब बेचने वालों पर ठोस कार्यवाही

पुलिस द्वारा शराब पिलाने एवं अवैध शराब बेचने वालों पर ठोस कार्यवाही 



कटनी । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व्दारा आपरेशन शिकंजा के तहत कार्यवाही को निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र ने क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने एंव पिलाने वालो पर की कार्यवाही।


मामले का संक्षिप्त विवरण -: रविवार 19 जुलाई 26 को चौकी कस्बा क्षेत्र मे रवाना हुये थे भ्रमण दौरान सूचना मिली की निवार में शराब दुकान के पास विनय कुमार कोल एवं भारत कोल अवैध रूप से शराब बैठाकर पिला रहा है की  सूचना पर हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई  नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) विनय कुमार कोल पिता रामगोपाल कोल उम्र 38 वर्ष बजरंग मोहल्ला निवार पहाड़ी (2) भारत कोल पिता स्वर्गीय राजकुमार कोल उम्र 22 वर्ष कई मोहल्ला निवार पहाड़ी थाना माधवनगर  के विरुद्ध अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया ।


उसी समय भ्रमण दौरान सूचना मिली की ग्राम बिचुआ एवं मोहार टोला बिचुआ में सरवन प्रसाद लुनिया अवैध रूप से शराब बेच रहा है जो मौके पर पहुंचकर शराब रेड कार्यवाही किया नाम पता पूछने पर अपना नाम (1)सरवन प्रसाद लुनिया पिता कामता प्रसाद लुनिया उम्र 30 वर्ष निवासी बिचुआ (2)किशन लाल लोहार  पिता मोहनलाल लोहार उम्र 40 वर्ष मोहार टोला ग्राम बिचुआ के कब्जे से 5 - 5 लीटर देसी हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीओ के  विरुद्ध अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया।

                   

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका -: चौकी प्रभारी सउनि अजनी मिश्र, सउनि. राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, गौरव सेन ,देवेश कुमार,आरक्षक अरविंद कुशवाहा, वकील यादव ,शुभम सिंह, की भूमिका रही।।

संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज 

                     संपर्क -; 9993457992

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने