थाना माधवनगर पुलिस चौकी निवार के द्वारा ग्राम बिचपुरा, बिचुआ में जुआ खेलने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार
कटनी । पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जुआ खेलने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डेहरिया , नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर 05 लोगों को जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया ।
जानकारी अनुसार ग्राम बिचपुरा , बिचुआ में दविश देकर आरोपी (1)विष्णु कोल पिता मुकुंदी कोल उम्र 56वर्ष (2)रवि कोल पिता कोतम कोल उम्र 26वर्ष दोनों निवासी बिछुआ थाना माधवनगर के कब्जे से 52तास के पत्ते नगदी रकम 220/रुपये एवं ग्राम बिचपुरा में (1)अमर सिंह पिता लक्ष्मण प्रसाद लूनिया उम्र 29 वर्ष (2)सुरेंद्र लूनिया पिता हिम्मत प्रसाद लूनिया उम्र 40वर्ष (3)संजू चौहान पिता सरजू लूनिया उम्र 24वर्ष सभी निवासी ग्राम बिचपुरा थाना माधवनगर के कब्जे से 52 तास के पत्ते नगदी रकम 310/रुपए जप्त कर 5 लोगों को धारा 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा , स उ नि रमाकांत दुबे प्र.आर. गौरव सेन , आरक्षक अरविंद कुशवाहा ,वकील यादव की मुख्य भूमिका रही ।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
