चैत्र नवरात्र प्रारंभ होते ही मंदिरों और देवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ,निवार में निकली 51 मीटर लम्बी चुनरी शोभायात्रा
कटनी । चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार को सुबह पहाड़ी निवार में राम जानकी मंदिर परिसर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब भक्तों द्वारा 51 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। जानकारी अनुसार विशाल शोभा यात्रा मुख्य मागों से होते हुए खेर माई मढ़िया , हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर, सभी देवी- देव देवालय में पूजन अर्चन करते हुए ढोल नगाड़े के बीच निकली शोभायात्रा।
भक्तों ने जयकारा लगाते हुए धूमधाम से देवी गीतों के सुरताल के साथ मधुर गीत ,भजन के बीच नृत्य किया, पूरा ग्राम देवी जी के जयकारों से गूंजायमान रहा। राम जानकी मंदिर परिसर में चुनरी यात्रा का विश्राम हुआ।
मंदिर में प्रतिदिन विशेष कार्यक्रम आयोजित -:
देवी मंदिर में प्रतिदिन रात 8 बजे महा आरती, अष्टमी के दिन 5151 दीप जलाकर महाआरती, दसवीं तिथि दिन दोपहर 12 बजे से भंडारा आयोजित होगा। चुनरी शोभा यात्रा के दौरान जगह जगह फल, प्रसाद, शीतल जल, स्टाल लगाकर वितरण हुआ शोभा यात्रा में स्थानीय नितिन तुंगल, इंद्रपाल सिंह, मोनू ठाकुर, सतेंद्र दुबे, अजय उपाध्याय ,आशीष दुबे, रवि जग्गी, मनोज चौबे, सुरेंद्र पांडे, ब्रजनंदन पटेल, अनुराग, विक्कू चौबे, अमित गुप्ता, नितिन नायक, दुर्गेश चौबे, शक्ति पटेल ,भगवत पांडे, धीरज जग्गी , स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पुलिस प्रशासन सहित सैकड़ो मातृशक्ति मौजूद रही।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992

