जेल से छूटने के बाद घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने वाले तीन आरोपी निवार पुलिस की गिरफ्त में, न्यायालय ने भेजा जेल

जेल से छूटने के बाद घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने वाले तीन आरोपी निवार पुलिस की गिरफ्त में, न्यायालय ने भेजा जेल



कटनी । पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मारपीट एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क.) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी निवार पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


घटना का संक्षिप्त विवरण - जानकारी अनुसार 05 अगस्त 2026 बुधवार को फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी निवार में आरोपियों द्वारा घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने के संबंध में अपराध क्रमांक 754/26, धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 333, 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 07 अगस्त 2026 को प्रकरण में आरोपी 

1. हेतराम उर्फ बुद्धेश पिता भोलाराम लुनिया, उम्र 31 वर्ष 

2. करन लुनिया पिता हेतराम लुनिया, उम्र 21 वर्ष

3.अर्जुन लुनिया पिता हेतराम लुनिया, उम्र 19 वर्ष

सभी निवासी बिचपुरा शाहपुर, थाना माधवनगर, जिला कटनी को गिरफ्तार किया गया तीनो आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय द्वारा आरोपियों को जेल भेज दिया गया।


पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका - चौकी प्रभारी निवार स.उ.नि. अंजनी मिश्रा, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक वकील यादव की विशेष भूमिका रही।।

संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज 

                      संपर्क -: 9993457992

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने