'संकल्प से समाधान’ अभियान
ग्राम पंचायत पहाड़ी में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित, आवेदनों का हुआ
त्वरित निराकरण
कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा के विधायक संदीप जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ बृजनंदन पटेल, जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
शिविर में ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।।
संपर्क -: 9993457992

