कलेक्टर ने नववर्ष पर ग्राम मोहनिया और शाहपुर में जरुरतमंदों को वितरित किया कंबल व ऊनी वस्त्र

कलेक्टर ने नववर्ष पर ग्राम मोहनिया और शाहपुर में  जरुरतमंदों को वितरित किया कंबल व ऊनी वस्त्र

कटनी   कलेक्टर  आशीष तिवारी ने नववर्ष पर गुरुवार को ग्राम मोहनिया और दूरस्थ ग्राम शाहपुर पहुंच कर बुजुर्गोंगरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया। इस दौरान कलेक्टर ने  हजारों जरूरतमंदों को दोनों गांवों में ठंड से राहत दिलाने के लिए गर्म कंबलों व ऊनी वस्त्रों का वितरण किया।

          इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौरनिगमायुक्त तपस्या परिहार,अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रसंयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल,एस डी एम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदीडिप्टी कलेक्टर त्रय  प्रदीप कुमार मिश्रा,विंकी सिंहमारे उइके और ज्योति लिल्हारे तहसीलदार अजीत तिवारी,नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह सीईओ जनपद कटनी प्रदीप सिंह ने भी जरूरतमंदो को गरम कंबलमफलर और ऊनी टोपी,टी -शर्टजैकेट,जींस पैंटलोवरट्रेक सूट आदि प्रदान किया।

          कलेक्टर  तिवारी ने कहा कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचना अत्यंत महत्वपूर्ण है और समाज के हर व्यक्ति को यथासंभव इसमें सहयोग करना चाहिए। चाहे भले ही एक व्यक्ति को ही अपनी क्षमता और हैसियत के अनुसार ठंडी से बचने के लिए गरम कपड़े या कंबल उपलब्ध करायें।ज़रूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना सभी का सामाजिक दायित्व है। सही मायनों में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना ईश्वर की सेवा के समान है।

          इस दौरान कलेक्टर  तिवारीजिला पंचायत सीईओ और निगमायुक्त ने शाहपुर के शक्तिधाम सेवा आश्रम में पहुंच कर पवनपुत्र भगवान श्री हनुमानजी का दर्शन,पूजन का पुण्य लाभ अर्जित किया।इस दौरान सरपंच पंकज वर्मा भी मौजूद रहे।।


संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज 

                       📱-: 9993457992

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने