थाना माधवनगर पुलिस चौकी निवार ने 16 वर्षीय अपहृत नाबालिक बालिका को ग्रीन सिटी रेवाडी जिला हरियाणा से दस्तयाब कर किया परिजनो को किया सुपुर्द
कटनी । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व्दारा आपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही के निर्देशन में जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया , नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र ने आपरेशन मुस्कान के तहत 16 वर्षीय अपह्त नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया
घटना का विवरणः- दिनांक 25/07/25 शाम करीबन 18.00 बजे प्रार्थी उम्र 44 वर्ष ग्राम जरवाही थाना माधवनगर चौकी निवार में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर चौकी निवार में अप क्रं.661/25 धारा 137(2) बी.एन.एस.का कायम कर अपहर्ता की पुलिस निरंतर जिला कटनी सीमावर्ती जिलो के साथ साथ कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर,इटारसी मे भी लगातर तलास कर रही थी और अंततः अपहर्ता को मुखबिर सूचना पर कटनी नगर से प्र.आर.68 मनीष कुमार असैया आर.352 अरविन्द कुशवाहा ग्रीन सिटी रेवाडी जिला हरियाणा से दस्तयाब किया है जिसकी प्रारंभिक कार्यवाही बाद पुलिस ने अपहर्ता को उसकी माता को सुपुर्द कर दिया।
परिजनों की खुशीः- बालिका को सुरक्षित पाकर उसके परिजनो के चेहरे पर राहत और खुशी की मुस्कान लौट आई। बालिका के माता-पिता ने पुलिस के प्रयासो की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
पुलिस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिकाः- थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे,चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र,सउनि रमाकान्त दुबे,प्र.आर.मनीष कुमार ,प्र.आर. गौरव सेन,आरक्षक अरविन्द कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही थाना माधवनगर लगातार गुमशुदा, अपहृता की दस्तयाबी और बिछडे, अपहृत, गुमशुदा को परिजन से मिलाने में लगातार सराहनीय कार्य कर रही हैं इसी क्रम में आज भी पुलिस व्दारा नाबालिक बालिका को अपने परिजन से मिलाया गया जिससे परिजन ने बालिका के मिलने पर राहत की सांस ली और खुशी में झूम उठे।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
