विशाल शोभायात्रा के साथ हुई,महायज्ञ की शुरुआत,रामकुंडी स्थल में सात दिन तक बहेगी भक्ति की बयार

ढीमरखेड़ा । पिपरिया से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर तीन ओर से पहाड़ो से घिरे प्राकृतिक स्थल रामकुंडी में संत बनवारी दासजी महाराज के सानिध्य में 19 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक चलने वाले श्रीराम यज्ञ के दौरान होनी वाली श्री रामकथा में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी धर्म और भक्ति की बयार बह रही है,जिसको लेकर उक्त कथा की शुरुआत के प्रथम दिवस पर पिपरिया सहलावन से लेकर रामकुंडी स्थल तक ढोल-नगाड़े के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महीलाओं,वृद्ध ,युवक, युवतियों सहित ग्राम वासीयो की मौजूदगी रही। जानकारी अनुसार कथा ब्यास डा अभिषेक शास्त्री जी महाराज एवं यज्ञाचार्य पंडित प्रमोद परौहाजी के मुखारविंद से विधि-विधान से श्रीराम महायज्ञ एवं रामकथा का वाचन किया जा रहा है, जिसमें राम कुंडी सेवा टोली ,भटीया, भरभरा आश्रम सेवा मंडल के सदस्यों सहित सहित क्षेत्र व ग्राम के सभी लोग अपनी -अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए श्रद्धालु -भक्तो से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्यलाभ अर्जित किये जाने की अपील की है।बता दें यहां संत बनवारी दासजी महाराज के भी कथा के दौरान पहुंचने से कथा आयोजन में चार-चांद लगते हुए उनके दर्शन को लेकर भी बड़ी संख्या में लोग पहुचंते हुए देखने को मिल रहे हैं।।

संवाददाता -मुकेश ब्यौहार -पिपरिया सहलावन
दैनिक समाचार न्यूज -: 9993457992