पुलिस की सटीक घेराबंदी जंगल के रास्ते तस्करी करने की कोशिश को नाकाम किया गांजा सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पुलिस की सटीक घेराबंदी जंगल के रास्ते तस्करी करने की कोशिश को नाकाम किया गांजा सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल


    

कटनी । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया , थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व मे अपराधो मे अंकुश लगाने हेतु गांजा बेचने वाले दो आरोपियो को किया गिरफ्तार  

         

घटना का संक्षिप्त विवरण-  सोमवार 13.जुलाई .2026 को मुखबिर की सुचना मिली कि ग्राम बडखेडा के जंगल के पास कोई व्यक्ति गाँजा लिये तस्करी कर रहा है मुखबिर की सूचना पर मौके पर निवार पुलिस  पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की जहां पर आरोपी प्रेमशंकर चौबे पिता स्व.जगन्नाथ चौबे उम्र-50 वर्ष निवासी-अमोदा थाना मझौली जिला जबलपुर हाल अमीरगंज थाना माधवनगर का सफेद रंग का थैला लिये दिखा जो पुलिस को देखकर घबराकर कर भागने की कोशिश किया जिसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गई जिसके कब्जे से थैले के अंदर सफेद रंग की पन्नी में हरे रंग का गांजा जैसा हरी पत्तेदार बीज युक्त गांजा जैसा होना पाया गया ? पादर्थ गांजा की तौल की गई जिसकी कुल मात्रा 01 किलो,10 ग्राम गाँजा जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया प्रेमशंकर चौबे ने पूछताँछ पर बताया कि मैने गाँजा पूरन बर्मन निवासी मझौली जबलपुर से खरीदा है । जो आरोपी पूरन बर्मन निवासी मझौली जबलपुर को दस्तयाब गिरफ्तार कर दोनो आरोपी गण प्रेमशंकर चौबे  और पूरन बर्मन को न्यायलय कटनी मे जे. र. पर  पेश किया गाया । जो न्यायलय द्वारा आरोपियो के जेल वारंट बनने पर जिला जेल कटनी मे दाखिल किया गया है । 


पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका -  चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, सउनि.राजेश कोरी, प्र. आर. गौरव सेन ,प्र. आर. मनीष कुमार ,प्र.आर. संतोष प्रजापति, आर. अरविंद कुशवाहा, शुभम सिंह, म.आर. आरती सैयाम,  बक़ील यादव की अहम भूमिका रही ।।

संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज 

                     संपर्क -: 9993457992

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने