ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने वाले तीन युवकों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया गया

ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने  वाले तीन युवकों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर            न्यायलय में पेश किया गया


कटनी । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने वालों को गुरुवार  09 जुलाई 26 को  अनावेदकगण -

(1)संतोष कुशवाहा पिता गिलानी कुशवाहा उम्र 30 साल निवासी इमलिया  थाना अधारताल  जबलपुर 

(2) दुर्गेश कुशवाहा पिता कंछेदी लाल उम्र 29 साल निवासी इमलिया थाना अधारताल 

(3) सौरभ कुशवाहा पिता जागेश्वर उम्र 24 साल निवासी इमलिया थाना अधारताल को धारा 170 bnss में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।


पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका  - चौकी प्रभारी  निवार  स.उ.नि. अजनी मिश्रा,राजेश कोरी , प्र.आर.संतोष प्रजापति,की विशेष भूमिका रही।।

संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज 

                     संपर्क -: 9993457992

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने