पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले नशेड़ी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले नशेड़ी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही



कटनी । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया ,थाना प्रभारी माधव संजय दुबे के नेतृत्व मे अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही कर चालक से मोटरसाईकिल जप्त की गई ।  

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है -: जानकारी अनुसार 23 जून 26 को चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पालन पर अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु ग्राम निवार पहाड़ी मे वाहन चैकिंग के दौरान (1) मोटर साईकिल क्र. MP 21 ZH- 8635 का चालक गौरे सिह पिता स्वर्गीय केहरि सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम सुनहरा चौकी निवार थाना माधवनगर का शराब पीये हालत मे लहराते मिला जिसे मौकै के चालक को एनालाइजर मशीन से चेक कराया गया जो चालक शराब पिये पाया गया जो मो. साईकिल का चालक का कृत्य़ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट का घटित करने पाये जाने से समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया जो चौकी निवार थाना माधव नग़र मे धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट का कायम कर इस्तगाशा माननीय न्यायलय पेश किया गया है । 

                   

पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका - चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, प्र.आर.देवेश ,मनीष कुमार , आरक्षक वकील यादव की अहम भूमिका रही ।।

संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज 

                     संपर्क -: 9993457992

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने