ठरका के जंगल से 05 जुआरियों सहित मोटर सायकिल, मोबाईल व नगदी पुलिस चौकी निवार द्वारा जप्त कर किया गिरफ्तार
कटनी । पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य,नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति नेहा पच्चिसिया ,थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व मे अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया गया था जो थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे ,चौकी प्रभारी सउनि अंजनी मिश्र के सहयोग से जुआरियों को पकड़ने में मिली बडी सफ़लता ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है - सोमवार 15 जून 26 को चौकी निवार थाना माधवनगर के ग्राम ठरका जंगल में मुखबिर की सूचना पर चौकी निवार व्दारा हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर आरोपी -
(1)सुनील चर्तुवेदी पिता जगन्नाथ चतुर्वेदी निवासी पिपरिया थाना एन. के. जे.
(2) राकेश निषाद पिता किशन लाल निषाद उम्र 50 साल अयोध्या आटा चक्की के पास माधवनगर
(3)पिन्टु यादव पिता बद्री प्रसाद यादव निवासी सिंघनपुरी
(4)शेख शाहिद पिता शेख सज्जाक उम्र 19 साल निवासी सिंघनपुरी
(5)राजेश कुशवाहा पिता राजकुमार कुशवाहा उम्र 50 वर्ष निवासी सिमरा थाना एन के जे से दो मोटर सायकिल एवं 04 नग मोबाईल सहित कुल 1,43,400/रू के मसरूका पुलिस ने जप्त किया है एवं मौके से फडबाज (1)रहीश पिता शेख जान मोहम्मद तलास पतासाजी पिपरिया थाना एन.के जे (2) कमल नामदेव देवरीहटाई (3) विजय राय देवरीहटाई थाना बडबारा के मौके से फरार हो गये है जिनकी तलास की गई जो नही मिले है ।
पुलिस कार्य़वाही मे विशेष भूमिका – उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक संजय दुबे,चौकी प्रभारी निवार ए.के मिश्र,सउनि राजेश कोरी,प्र.आर.मनीष,देवेश कुमार ,गौरव सेन आर.549 वकील यादव।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
