स्लीमनाबाद टनल का जल्द होगा लोकार्पण, 14 जिलों में बढ़ेंगी सिंचाई सुविधाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री ने नर्मदा की अमृतधारा को सोन नदी से जोड़ने वाली स्लीमनाबाद टनल के लोकार्पण की तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई क्षमता बढ़ाने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके।
बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष 14 जिलों में पूर्ण हो चुकी सिंचाई परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारी कर ली गई है। आगामी छह माह में लगभग 6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बढ़ाने वाली विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा।
इन परियोजनाओं से बड़वानी, सीहोर, शाजापुर, देवास, झाबुआ, धार, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, राजगढ़, जबलपुर, कटनी और मंडला सहित कई जिलों के किसानों को लाभ मिलेगा। बैठक में आगामी Simhastha से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
