ऑपरेशन मुस्कान के तहत निवार पुलिस ने चंद घंटों में खोजीं दो गुम बालिकाएं, परिजनों के चेहरे खुशी से खिले
कटनी । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो गुम बालिकाओं को महज कुछ घंटों में खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों के चेहरों पर फिर मुस्कान लौट आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 11 मई 2026 को एक महिला ने चौकी निवार पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय एवं 17 वर्षीय पुत्रियां घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर विवेचना शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर एवं चौकी निवार पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी सहायता और लगातार खोजबीन के बाद 12 मई 2026 को दोनों बालिकाओं को स्लीमनाबाद के टिकरिया क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया। इसके बाद दोनों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका -: थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे, चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र, उप निरीक्षक कमलेश्वर शुक्ला, राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक देवेश, गौरव सेन , आरक्षक अरविंद कुशवाहा, वकील यादव तथा साइबर सेल से सत्येंद्र राजपूत, महिला आरक्षक आरती सैयाम एवं दीक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
