तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, जरवाही गांव में पसरा मातम
कटनी । जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जरवाही में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ घर के पास स्थित तालाब में नहाने गए 8 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
नहाते समय गहरे पानी में गया मासूम -
जानकारी के अनुसार, जरवाही निवासी रघु कोल (8 वर्ष) सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते और खेलते समय बालक अचानक गहरे पानी की ओर चला गया। पानी गहरा होने और नीचे कीचड़ होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूबने लगा।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर -
तालाब किनारे मौजूद लोगों ने जैसे ही बालक को डूबते देखा, उन्होंने तुरंत पानी में छलांग लगा दी। हालांकि, पानी में अत्यधिक गहराई और कीचड़ की वजह से उसे खोजने में काफी समय लगा। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने रघु को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। परिजन बिना समय गंवाए उसे निजी वाहन (ऑटो) से तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया -
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बालक का प्राथमिक परीक्षण किया, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस की जांच शुरू -
माधवनगर थाना पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के वक्त बालक के साथ और कौन मौजूद था और यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
