चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न,होली पर्व को लेकर पुलिस की अपील, शांतिपूर्ण तरीके से मनाए होली का त्यौहार

चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न,होली पर्व को लेकर पुलिस की अपील, शांतिपूर्ण तरीके से मनाए होली का त्यौहार


कटनी । आगामी त्यौहारों को लेकर माधवनगर थाना अंतर्गत, पुलिस चौकी निवार परिसर में 26 फरवरी  गुरुवार शाम 4:30 बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान होली और रमजान के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया । निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाते हुए भाईचारे का संदेश देने की अपील की है‌। 

        यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते और बदमाशी करते पाया जाएगा तो सख्त कार्यवाही की जाएगी वहीं त्यौहार के मद्देनजर किसी भी असामजिक तत्वों द्वारा अशांति का वातावरण निर्मित करने पर  कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही त्यौहार के दौरान डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।शासन के नियमों का उल्लघंन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। शांति समिति की बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।।

संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज 

                   संपर्क -: 9993457992

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने