अरुणोदय शुक्ला पुरस्कार से सम्मानित आशीष रैकवार का होगा भव्य सम्मान
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में पत्रकार हितों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
कटनी । मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक आवश्यक बैठक वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक आशीष सोनी के मुख्य आतिथ्य में तथा संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राजपूत की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक में संघ के महासचिव अज्जू सोनी, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश तिवारी, नवनीत गुप्ता एवं वरिष्ठ साथी आर.बी. गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी की शीघ्र बैठक आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। साथ ही पत्रकार साथियों की कार्यकुशलता एवं पेशेवर दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से पत्रकारिता प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
विशेष रूप से पत्रकार साथी आशीष रैकवार को अरुणोदय शुक्ला पुरस्कार प्राप्त होने पर संघ द्वारा उनका भव्य एवं औपचारिक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किए जाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अनंत गुप्ता, श्याम तिवारी, अजय उपाध्याय, महिला इकाई अध्यक्ष रश्मि राय, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इकाई अध्यक्ष सजल साधेलिया, सुरेश उसरेठे, हितेंद्र स्वर्णकार, दीनदयाल रजक सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
उक्त आशय की जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी रविंद्र चोदहा द्वारा प्रदान की गई।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
