ऑपरेशन शिकंजा के तहत चौकी निवार थाना माधवनगर के द्वारा ग्राम बडखेरा में शराब बेचने वाले एवं होली त्यौहार के पहले उपद्रव करने वाले 2 गिरफ्तार किया गया
कटनी । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा ऑपरेशन शिकंजा के तहत दविश देकर आरोपी रघुवीर कोल पिता नंदीलाल कोल उम्र 45 साल निवासी बडखेरा के कब्जे से 56 पाव देशी शराब,कीमती 5600/की जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
होली त्यौहार के पहले उपद्रव करने बालों पर कार्यवाही
(1) जमालखान पिता जलील खान उम्र 45साल निवासी ग्राम बंगला बडखेरा थाना स्लीमनाबाद
(2) रघुवीर कोल पिता नंदीलाल उम्र 45 साल निवासी ग्राम बडखेरा थाना माधवनगर को धारा 170 bnss में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका –: चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा ,स . उ. नि.रमाकांत दुबे,प्र.आर. गौरव सेन,मनीष असैया , आरक्षक अरविंद, वकील यादव की मुख्य भूमिका रही।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
