गायत्री योग अनुसंधान केंद्र द्वारा डॉ. सुरेंद्र राजपूत एवं आशीष रैकवार का गरिमामय सम्मान
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बनने व अरुण शुक्ला पुरस्कार मिलने पर उस्ताज सुक्खन अखाड़ा योग केंद्र में भव्य समारोह, आरती-भजन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी संध्या
कटनी । गायत्री योग अनुसंधान केंद्र द्वारा डॉ. सुरेंद्र राजपूत को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का अध्यक्ष बनाए जाने तथा युवा पत्रकार एवं यश भारत के सह-संपादक आशीष रैकवार को अरुण शुक्ला पुरस्कार प्राप्त होने पर उस्ताज सुक्खन अखाड़ा स्थित योग केंद्र परिसर में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों सम्मानित पत्रकारों के सामाजिक, पत्रकारिता एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।समारोह में सुक्खन अखाड़ा के अध्यक्ष राजकुमार कांचकर, गायत्री योग केंद्र के अध्यक्ष मनोज नौगरहिया सचिव आनंद सुहाने, योग गुरु गोपाल अग्रवाल, डॉ. मनोज खरे, मीडिया प्रभारी रविंद्र चोदहा, संतोष तोमर, पुन्नू लाल नामदेव, मुकेश नामदेव, राजेंद्र नामदेव देवेंद्र राय, जीतेन्द्र शर्मा, योगेश कुछया मनीष अग्रवाल रामनरेश विश्वकर्मा अभिषेक बर्मन कुलदीप बिचपुरिया बलराम नगरिया, एस.के. खर्द, रमेश एवं संजू अग्रवाल सुधीर नगरिया राम कुमार ताम्रकार गणेश ताम्रकार पंकज सुहाने सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं योग साधक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां गायत्री एवं प्रभु श्रीराम की आरती से हुई, जिसके पश्चात भजन मंडली द्वारा भक्तिमय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। आगे योग साधकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को उल्लासपूर्ण एवं प्रेरणादायी बनाया गया। अंत में अतिथियों ने सम्मानित पत्रकारों को शुभकामनाएँ देते हुए समाज एवं पत्रकारिता क्षेत्र में उनके निरंतर उत्कृष्ट योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
