12 वर्षो से फरार स्थायी वारंटी को चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कटनी के द्वारा चलाये जा रहे कोंमिग गस्त मे फरार आरोपी / वारंटीयो को पकडने का विशेष अभियान के आदेश पालन पर चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्र के रात्री गश्त कै दौरान माननीय न्यायलय श्री नृपेन्द्र सिंह परिहार जे. एम. एफ. सी. न्यायलय कटनी द्वारा जारी आरोपी स्थाई वारंटी के प्रं. क्र. 700105/15 दारा उर्फ 294,323,324,506,34 भा. द. वि. के स्थाई वारंटी द्वारा विनोद लुनिया पिता शिवप्रसाद लुनिया ग्राम छपरा थाना स्लीमनाबाद को आरोपी के सकूनत ग्राम छपरा से गिरफ्तार किया गया था उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा गया ।
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका - थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे,चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र ,प्र.आर. क्र. 68 मनीष कुमार असैया , प्रआर. क्र. 37 अंकित दुबे ,आरक्षक क्र. 352 अरविंद कुशवाहा की अहम भूमिका रही।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
