सप्लाई चालू होते ही निकल रहा झाकदार पानी,लाईन लिकेज की संभावना हफ्तेभर से उपजी समस्या के निदान की मांग
ढीमरखेड़ा - जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा ग्राम पंचायत पिपरिया सहलावन क्षेत्र में संचालित जनजीवन योजना से गांव में रोजाना होने वाली पानी सप्लाई के दौरान सुबह के टाईम वार्डों में पहुंचने वाले पानी की शुरूआत में लगभग 10 मिनट तक झाग व बदबूदार पानी निकलने की जानकारी लगभग एक सप्ताह से सामने आ रही है। यह समस्या रोजाना सबसे पहले सप्लाई होने वाले बड़ा कुलयाना मोहल्ला से होकर वार्ड नं छैह तक के आधे मोहल्ले में सुबह टाईम की शिफ्ट में चालू होने वाले कनेकशधारी वार्डवासियों के घरों में पहुंचने वाले पानी मे सामने आती हुई देखने को मिल रही, जिसको लेकर पाईप लाईन से घरों में नालीयों के बीच से गुजरे कनेक्शन में कहीं पर लाईन लिकेज की संभावना हो सकती है,इसके साथ ही बीते कुछ दिनों से उक्त योजना के पानी की रफ्तार भी धीमी होने की बात वार्डवासी सुरेंद्र साहू, अरविंद ब्यौहार, अंबिका विश्वकर्मा,पूरनसिंह,रेखाबाई, पार्वती , पंचपति सुरेश नामदेव सहित अन्य लोगों ने बताईं है, वार्डवासियों का कहना है ।
इस तरह से पानी की सप्लाई चालू होने के पश्चात गंदा पानी पाईप के माध्यम से पहुंचने के चलते इंदौर जैसी घटना की पुनरावृत्ति न होने पाये,समय रहते संबंधित ठेकेदार या ग्रामपंचायत को लिकेज का पता लगाकर सुधार कराने की बात कही गई है,इस संबंध में ठेकेदार राहुल सिंह से जानकारी लेने पर बता गया है कि यदी पानी में कहीं किसी प्रकार की समस्या सामने आ रही है तो संबंधित संचालक व मैकेनिक से दिखवाकर शीघ ही समाधान करवाने का कार्य करवाया जायेगा, अतः उक्त योजना को ग्रामपंचायत के हैंड ओवर करने की सारी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, थोड़े बहुत जो कार्य शेष हैं तो उनको भी दो -चार दिन में पूर्ण करवाने का कार्य भी करवा दिया जायेगा।
संवाददाता -मुकेश ब्यौहार दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
