कटनी वनमंडल में 20 फरवरी से शुरू
होगी गिद्धों की गणना
वनमंडलाधिकारी कटनी गर्वित गंगवार ने बताया कि यह गणना वन विभाग की टीम द्वारा वन परिक्षेत्र कटनी, रीठी एवं विजयराघवगढ़ के अंतर्गत किया जायेगा। जिले में गिद्ध गणना तीन दिवस चलेगी। तीनों दिन प्रातः 6.30 बजे से गिद्धों की गणना प्रारंभ होगी ।
गिद्ध गणना वर्ष-2026 में स्वयंसेवक के रूप में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति उपवनमंडलाधिकारी पूर्व कटनी के मोबाईल नंबर 9424792726 पर संपर्क कर सकते हैं और गिद्धों की गणना में भागीदारी निभा सकते हैं।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
.jpeg)