ऑपरेशन शिकंजा के तहत ग्राम तखला धपई में शराब बेचने एवं पीकर उपद्रियों पर की गई ठोस कार्यवाही 6 गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

ऑपरेशन शिकंजा के तहत ग्राम तखला धपई में शराब बेचने एवं पीकर उपद्रियों पर की गई ठोस कार्यवाही 6 गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया 


कटनी । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी  नेहा  पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा ऑपरेशन शिकंजा के तहत संयुक्त रूप से टीम बनाकर दविश देकर आरोपी दीनदयाल बर्मन पिता धर्मदास बर्मन उम्र 50 वर्ष निवासी  तखला के कब्जे से  5 लीटर कच्ची शराब, मोतीलाल आदिवासी पिता विकेट आदिवासी उम्र 56 वर्ष निवासी तखला के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं उसी दौरान उपद्रव करने वाले शिवहरि बर्मन ,रामकिशोर बर्मन,दीनदयाल बर्मन,मोती लाल भूमिया 4 लोगों को धारा 170 bnss में गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया।


पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका  – 


सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा सहायक उप निरीक्षक रमाकांत दुबे , प्र.आर. मनीष असैया , आरक्षक अरविंद कुशवाहा की मुख्य भूमिका रही ।।


संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज 

                   संपर्क -: 9993457992

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने