थाना माधवनगर पुलिस चौकी निवार में 03 उपद्रियों पर ठोस कार्यवाही गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया
कटनी - पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा उपद्रव करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में संतोष डेहरिया , नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा उपद्रव करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने संयुक्त रूप से टीम बनाकर उपद्रव करने वाले मुकेश लुनिया पिता राम किशोर लुनिया उम्र 25 वर्ष निवासी शाहपुर बिचपुरा ,सुरेश कुमार श्रीवास पिता सरवन श्रीवास उम्र 65 वर्ष निवासी शाहपुर,भगवान दास पिता गंगाराम लुनिया उम्र36 वर्ष निवासी सुनहरा , 3 लोगों को धारा 170 bnss में गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका -
सम्पूर्ण कार्यवाही चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा , सहायक उप निरीक्षक रमाकांत दुबे ,प्र.आर. गौरव सेन , आरक्षक अरविंद कुशवाहा की मुख्य भूमिका रही।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
