थाना माधवनगर पुलिस चौकी निवार द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत चंद्र घंटो में अपह्रत बालक को खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया

थाना माधवनगर पुलिस चौकी निवार द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत चंद्र घंटो में अपह्रत बालक को खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया


कटनी । पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक  नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने चंद्र घंटे में अपहृत बालक 14 वर्ष को ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द किया ।

       मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बताया की 26 जनवरी को फरियादी कमलेश कुमार चक्रवर्ती पिता स्वर्गीय ज्ञानी लाल चक्रवर्ती उम्र 52 साल निवासी चौकी निवार थाना माधवनगर का चौकी उपस्थित आकर जुवानी रिपोर्ट दर्ज करवाया कि जरवाही मेला से मेरा लड़का उम्र 14 साल  का गुम हो गया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रं.88/26 धारा 137(2),बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

               विवेचना दौरान अपहृत बालक  उम्र 14 साल निवासी चौकी निवार  को आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को  दस्तयाब कर परिजनों को सोपा गया बालक के सकुशल वापस मिलने पर  परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशियां लौट आई उनके द्वारा  पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमका -:

चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र,सउनि रमाकान्त दुबे,प्र.आर.गौरव सेन,आरक्षक अरविन्द कुशवाहा,वकील यादव  की अहम भूमिका रही ।।

संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज 

                      संपर्क -: 9993457992

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने