मजदूरी का दो माह से रूका भुगतान, मनरेगा मजदूर परेशान
ढीमरखेड़ा । ग्रामपंचायत पिपरिया सहलावन, भटगवां और देवरी पाठक निवासी मनरेगा मजदूरों ने अपने दो माह पूर्व तक किये गये मनरेगा कार्यों की मजदूरी का भुगतान उनके खाते में अभी तक नहीं पहुंचने की समस्या बताईं है,इस बारे में पिपरिया सहलावन निवासी संजय, अनंतराम, जीवनलाल कोल, प्यारेलाल कोल,विजय, लव-कुश,कमला,शीला, रज्जन,रेखा ,कमला, रोशनी, कल्लू बाई, जयकुमार,सोनू, धर्मेंद्र कोल, लताबाई, सुरेंद्र कोल सहित अन्य ने बताया है की बीते माह उनके द्वारा सहलावन व खेरमाई स्थल के समीप कंटूरटेंच निर्माण में कार्य किया गया था,जिसका भुगतान अभी तक उनके खाते में नहीं पहुंचने से घर-गृहस्थी का खर्च चलाने को लेकर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,बैंको के चक्कर काटने व सचिव -सरपंच से भी इसको लेकर जानकारी लेने पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।
इसी तरह कि समस्या समिपी ग्रामपंचायत भटगवां के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के निवासी विमला,अदेशा बाई,उमा बाई गौड़,सोमवती यादव,पान बाई, मुन्नीलाल यादव,यशोदाबाई, सुग्रीव कोल,मायाबाई, रामप्रसाद, बिसरती बाई शेर सिंह,सरोज बाई ,अनिल सिंह , बल्ली सिंह, उर्मिला बाई, राजू सिंह, जंयती बाई, सूरज सिंह आदी के द्वारा झुनकी-बघापार ,चदौल नाले में लगातार कार्य किया जा रहा है पर अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह के बाद से अभी तक लगभग दो माह से पांच सप्ताह की मनरेगा मजदूरी का भुगतान अटका होने की बात बताई जा रही है। अतः मनरेगा मजदूरों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ ही मजदूरी का भुगतान उनके खाते में कराये जाने की मांग की है।
संवाददाता -मुकेश ब्यौहार -पिपरिया सहलावन
दैनिक समाचार न्यूज 👉 9993457992
