बारिश से गिरे घरों की मुआवजा राशि का खाते में नहीं भुगतान, हितग्राही परेशान

बारिश से गिरे घरों की मुआवजा राशि का खाते में नहीं भुगतान, हितग्राही परेशान


ढीमरखेड़ा - ढीमर खेड़ा क्षेत्र में बारिश के  दिनों में गिरे  कच्चे घरों के मुआवजे की राशि संबंधित पटवारियों के द्वारा मौका-मुआयना, सर्वे व दस्तावेज जमा कर लिये जाने के बावजूद अभी तक पिड़ितो के खातों में नहीं पहुंचने की जानकारी पिपरिया सहलावन निवासी लीलाबाई पति सुघराम चौधरी,धनेश,मनीष,मनोज चौधरी,शशी बाई साहू, मुन्नी बाई, छेदी लाल,बिहारी लाल आदीवासी सहित झुनकी निवासी महेश सिंह,पानबाई, रोशनी, महेंद्र सिंह, गिरधारी सिंह, राजाबाबू सहित अन्य लोगों ने बताई  है।और पिड़ित उक्त राशि का भुगतान उनके खातों में पहुंचने की आस में बैंकों के चक्कर काट-काटकर परेशान हैं,उनका कहना है की  दशहरा के बाद दीपावली का त्योहार आने वाला है,जिस पर लोग जहां अपने घरों को रंग -रोंगन करने में जुटे हुए हैं,तो हम लोग अभी तक पैसे के अभाव में ऐसे ही टूटे-फूटे छतिग्रसत घरों में रहने को मजबूर हैं,पर संबंधितों द्वारा मुआवजा की राशि भेजने का कार्य नहीं किया जा रहा है।        

इनका कहना है -हमारे पास  उमरियापान नायब तहसीलदार के द्वारा संबंधित गांवों के करीब 12 आवेदन भेजे गये थे,जिनको स्वीकृत करते हुए मुआवजा राशि खातों में भेजने का कार्य कर दिया गया है, इसके आगे की जानकारी उमरियापान तहसीलदार से लेते हुए यदी उनके द्वारा और भी आवेदन हमारे पास भेजे जाते हैं।तो नियमानुसार पात्रों  के खाते में मुआवजा राशि भेजने का कार्य किया जायेगा।

नितिन पटेल -तहसीलदार , ढीमरखेडा 

     संवाददाता -मुकेश ब्यौहार -पिपरिया सहलावन

                        संपर्क -: 9993457992

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने