एक पेड़ मां के नाम अभियान गुलवारा के नगर वन में रोपे गए 11 सौ पौधे

             एक पेड़ मां के नाम अभियान

गुलवारा के नगर वन में रोपे गए 11 सौ पौधे

कलेक्टर  यादवएसपी  विश्वकर्मा और डीएफओ गौरव शर्मास्कूली छात्रों और गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं एवं सामाजिक संगठनों ने किया पौधारोपण

कटनी  - कटनी शहर से लगे गुलवारा ग्राम पंचायत में जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त भागीदारी से तैयार किये गये नगर वन सिटी फारेस्ट में मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 1 हजार 112 पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर  दिलीप कुमार यादवपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और वन मंडलाधिकारी गौरव शर्मा ने भी यहां पौधारोपण किया।

          इस दौरान कलेक्‍टर यादव ने कहा कि 5 जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस के बाद से प्रदेश के साथ जिले में भी पौधारोपण शुरू हुआ। पूरे जिले में मनरेगा सहित नगरनिगमनगरीय निकायों और अन्‍य सभी विभागों के द्वारा शासकीय जमीनों में पंचायतों को भी शामिल कर पौधे लगाये जा रहे है। कलेक्‍टर ने पंचायतोंएनजीओ एवं सेल्‍फ हेल्‍प ग्रुप के द्वारा व्‍यापक पैमाने पर पौधारोपण हेतु आगे आने का आग्रह करते हुए कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखरेख की भी व्‍यवस्था की जानी चाहिए। कलेक्‍टर यादव ने यहां विकसित तितली वन की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि इसके अलावा जागृति पार्क में भी तितली वन बनकर तैयार है। कलेक्‍टर यादव ने संस्‍थाओं से अपील करते हुए कहा कि पौधे लगाने के बाद इनकी देखरेख के पुख्‍ता प्रबंध किये जाये तथा जन्‍मदिनमैरिज एनिवर्सिरी आदि के अवसर पर यादगार के तौर पर पौधा अवश्‍य लगायें।

          इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक  विश्‍वकर्मा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस लाइन में भी पौधारोपण किया गया। नगर वन में स्‍कूल एवं कॉलेज के बच्‍चों को बुलाकर तितली वन में पौधारोपण किया गया। जिससे जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ा जा सके।

          वहीं डीएफओ शर्मा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एसबीआई की मदद से एसबीआई के 70 वर्ष पूरा होने पर बच्‍चों द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। पिछले वर्ष नगर वन के 20 हेक्‍टेयर क्षेत्र में लगभग 1500 पौधे लगाये गए थे। जो कि अब हरा-भरा हो चुका है। उन्‍होंने बताया कि नगर वन कान्सैप्ट भारत सरकार के ग्रीन इंडिया मिशन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। जिसके तहत यहां गुलवारा में 20 हेक्टेयर भूमि में इसे विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां मातृवननक्षत्र वनराम-सीता वाटिकास्मृति वनमेडिशनल प्लांट के लिए वाटेनिकल गार्डनओपन जिमसाइकिल ट्रैकभी बनाया गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से यहां तितली पार्क विकसित किया जा रहा है।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर वन में हुये पौधारोपण के सामाजिक अनुष्ठान में समाज के सभी वर्गों ने सहभागिता निभाई। इस दौरान मजिस्ट्रेट श्री सुमित शर्माअपर कलेक्टर साधना परस्तेअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहेरियाएस डीएम कटनी प्रदीप कुमार मिश्राडिप्टी कलेक्टर ज्योति लिल्हारेरीजनल मैनेजर एसबीआई  हरीश रघुवंशीजिला पंचायत उपाध्यक्ष  अशोक विश्वकर्मालेफ्टिनेंट कर्नल  विनोद कुमारएसडीओ वन  सुरेश बरोलेतहसीलदार  अजीत तिवारीटिंबर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री चमनलालशासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभातरेंजर कटनी नबी अहमद खान सहित स्कूलों के छात्रों और शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं एवं सामाजिक संगठनों व संस्थाओं ने यहां पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और वानिकीकरण के पुण्य कार्य में भागीदार बनें।

          यहां गुलवारा के नगर वन में फलदारछायादार और औषधीय प्रजातियों के पौधे रोपे गए। जिसमें आमआंवलानीमकरंजशीशमहर्राबहेरापीपलबरगदकचनार आदि के पौधे शामिल हैं।

          पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान गुलवारा सरपंचउपसरपंचसहित शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं की मौजूदगी रही।


संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज 

                    संपर्क -: 9993457992

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post