जरवाही में सुने मकान में सेंधमारी कर चोरी करने बाले 02 आरोपी गिरफ्तार एक फरार

जरवाही में सुने मकान में सेंधमारी कर चोरी  करने बाले 02 आरोपी  गिरफ्तार एक फरार 


कटनी । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी माधव नगर संजय दुबे के नेतृत्व मे अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया गया था ।  

             

मामले का संक्षिप्त विवरण -: जानकारी अनुसार निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि दिनांक 06 मई 26 को प्रार्थी हेमचन्द्र कुशवाहा पिता रामचंद्र निवासी जरवाही निवार चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि  6 मई को परिवार सहित में रिश्तेदारी में गया था जो बापस आया तो देखा कि इसके मकान के पीछे की दीवार को खोदकर घर पर रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है की रिपोर्ट पर थाना माधव नगर में अप.क्र .408/26धारा 331(4),305 BNS का अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कायम कर  विवेचना दौरान आरोपी (1) अभिलाष पिता विनोद उर्फ बेजिंदी वासुदेव उम्र 22 साल (2)इन्द्रजीत पिता तेजभान मांझी उम्र 32 साल दोनों निवासी ढूंढरी थाना कुठला से पूछताछ पर चोरी करना बताए जिनके कब्जे से बर्तन चांदी के जेवरात नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिले करीब 90000 रुपये का मशरूका जप्त कर गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

                   

पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका - निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, राजेश कोरी,कमलेश्वर शुक्ला, प्र.आर.गौरव सेन ,मनीष कुमार , आरक्षक अरविंद, बक़ील  यादव की अहम भूमिका रही ।।

 संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज 

                  संपर्क -: 9993457992

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने