चौकी निवार थाना माधवनगर ने की बैठाकर शराब पिलाने एवं बेचने वालो पर ठोस कार्यवाही
कटनी । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व्दारा आपरेशन शिकंजा के तहत कार्यवाही को निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा ने क्षेत्र में अवैध रूप से शराब पिलाते एवं बेचने वाले लोगो पर कार्यवाही ।
घटना का संक्षिप्त विवरण - मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 15 अप्रैल 2026 को हमराह स्टाफ के कस्बा क्षेत्र मे रवाना हुआ था दौरान भ्रमण सूचना मिली की ग्राम घुघरा मे नरेश बर्मन अवैध रूप से शराब बैठाकर पिला रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया शराब पिलाने वाले से नाम पता पूछा जो अपना नाम(1) नरेश बर्मन पिता रामकेश बर्मन उम्र 32 वर्ष निवासी घुघरा का होना बताया एवं ग्राम घुघरा मे अवैध शराब बेचने वाला(2) रामकेश बर्मन पिता स्व बाबू लाल बर्मन उम्र 59 वर्ष ग्राम घुघरा,(3) शकुन शर्मा पिता पिता सुरेन्द्र शर्मा उम्र 52 वर्ष नि जरवाही (4) रतन आदिवासी पिता बसोरी आदिवासी उम्र 37 वर्ष निवासी ठरका का होना बताये जो शराब बैठाकर पिलाने वाले एवं शराब बेचने वाले के विरुद्ध अपराध पंजीबद्द किया गया ।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका - चौकी प्रभारी सउनि अजनी मिश्रा, प्र.आर. गौरव सेन आरक्षक वकील यादव की विशेष भूमिका रही ।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -: 9993457992
