बारिश से गिरे मकान,उठ रही मुआयजे की मांग दो सप्ताह में बदले दो पटवारी, तीसरे का भी नहीं प्रभार

बारिश से गिरे मकान,उठ रही मुआयजे की मांग दो सप्ताह में बदले दो पटवारी, तीसरे का भी नहीं प्रभार

पिपरिया सहलावन । क्षेत्र में बीते सप्ताह को हुई बारिश से लगभग दर्जनभर से भी  ज्यादा  कच्चे घरों की दिवालें ठाठ सहित भरभराकर नीचे  गिरने की जानकारी सामने आई है। जिसमें की पिपरिया सहलावन निवासी  मुन्नीबाई कुम्हार, लीलाबाई,शशी बाई,कौड़ी लाल,राजा चौधरी,धनेश,सोनू,जगन चौधरी, अर्जुन सिंह, मन्नु कोल, बिहारीलाल कोल,  सहित ग्रामपंचायत भटगवां के ग्राम झुनकी में निवासी रोशनी बाई,सजनीबाई,सीमा बाई, मारू कोल, सुंदर कोल, अरूण सिंह ,महेश सिंह, सुग्रीव , शिवकुमार और राजा कोल,परनायसिंह  आदी के नाम शामिल हैं,जिसकी जानकारी उक्तो के द्वारा संबंधित पटवारी व कोटवारों को देकर दस्तावेज तैयार करवाते हुए मौक़ा -मुआयना करके यथाउचित मुआवजे की मांग की गई है ।                                  

             दो हफ्ते में बदले दो पटवारी, सर्वे का नहीं हो सका कार्य -वहीं पिपरिया सहलावन हल्के में दो सप्ताह में  बदले दो पटवारीयों के तबादले के चलते इनके मकानों के सर्वे का कार्य ठप्प पड़ा हुआ है, जिसके कारण दर्जनभर आवेदन ग्रामपंचायत में  पटवारी के जार्ज सम्हालने की आस में धूल खा रहे हैं,बता दें की यहा पूर्व में पदस्थ पटवारी देवलाल पटेल का स्लीमनाबाद तहसील के लिगरी गांव तबादला होने के बाद देवरीपाठक पटवारी अशोक तिवारी को पिपरिया सहलावन का प्रभार दिया गया था,जिनके द्वारा बीतेज्ञएक सप्ताह के दौरान एक दिन गांव में पहुंचकर मकानों के सर्वे का कार्य किया गया और फिर दूसरे पटवारी सौरभ गर्ग को पिपरिया सहलावन हल्के में पदस्थ किये जाने की जानकारी दी जा रही है, हालांकि अभी तक इनके द्वारा भी प्रभार नहीं लिये जाने व  तबादलों की इस उथल-पुथल के बीच लगभग दो सप्ताह से पिपरिया सहलावन निवासीयों को पटवारी से जुड़े कार्य तो स्कूलों में चल रहे एडिशन के चलते छात्र -छात्राओं को  पटवारी से जुड़े दस्तावेजों में  हस्ताक्षर करवाने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

संवाददाता -मुकेश ब्यौहार -पिपरिया सहलावन

                     दैनिक समाचार न्यूज 

                  संपर्क -: 9993457992

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने