सेवा सेतु एवं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं ग्राम पंचायत पहाड़ी में आयोजित जनसंवाद शिविर में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

सेवा सेतु एवं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

ग्राम पंचायत पहाड़ी में आयोजित जनसंवाद शिविर में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश


कटनी - सेवा सेतु अभियान एवं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत पहाड़ी में जनसंवाद शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल एवं कलेक्टर आशीष तिवारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में ग्रामीण विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं और मांगों के आवेदन लेकर पहुंचे। किसी ने राजस्व संबंधी समस्या रखी, तो किसी ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किए। विधायक एवं कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुनी तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर में 64 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करते हुए नियमानुसार प्रभावी निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में समय-सीमा और गुणवत्ता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

शिविर समाप्ति के बाद भी ग्रामीणों से किया संवाद

विधायक संदीप जायसवाल और कलेक्टर आशीष तिवारी ने शिविर समाप्त होने के बाद भी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि उनकी कोई अन्य समस्या तो नहीं है। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।

जनसंवाद शिविर में ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। इससे ग्रामीणों में अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर भरोसा और विश्वास का भाव नजर आया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, वनमण्डलाधिकारी गर्वित गंगवार, एसडीएम कटनी जितेन्द्र पटेल, तहसीलदार अतुलेश सिंह, पर्यावरणविद् निर्भय सिंह, जनपद सदस्य राकेश साहू, सरपंच अर्चना पटेल, उपसरपंच  राधा चक्रवर्ती, समाजसेवी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।।

संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज 

                    संपर्क -: 9993457992

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने