कटनी पुलिस का आदतन अपराधियों पर सख्त प्रहार 01 कुख्यात बदमाश को जिलाबदर कर कटनी एवं सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से किया निष्कासित
कटनी । शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कटनी पुलिस द्वारा आदतन एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के परीक्षण एवं प्रकरणों के विचारण उपरांत जिला दंडाधिकारी कटनी श्री आशीष तिवारी द्वारा 01 कुख्यात बदमाश के विरुद्ध जिलाबदर आदेश जारी किया गया है।
जिलाबदर किया गया बदमाश लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा उसके विरुद्ध शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विभिन्न गंभीर धाराओं के अनेक अपराध पंजीबद्ध हैं। पूर्व में भी उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की गई थीं, लेकिन उसके आपराधिक आचरण में अपेक्षित सुधार नहीं आया। उसके लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने से क्षेत्र की लोकशांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई थी।
इन्हीं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के अंतर्गत जिलाबदर की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दंडाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण के विधिवत परीक्षण एवं विचारण उपरांत जिला दंडाधिकारी कटनी आशीष तिवारी द्वारा जिलाबदर आदेश पारित किया गया।
जिलाबदर आरोपी का संक्षिप्त विवरण - अली उर्फ साहिल पिता अब्दुल नवाब खान, उम्र 23 वर्ष निवासी – पहाड़ी निवार, चौकी निवार, थाना माधवनगर, जिला कटनी जिला दंडाधिकारी कटनी द्वारा उक्त अनावेदक को 05 माह की अवधि के लिए जिला कटनी सहित उसकी सीमावर्ती राजस्व सीमाओं से बाहर रहने का आदेश जारी किया गया है।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -; 9993457992
