ग्राम घुघरी में मृत 15 वन्यजीवों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने
किया पोस्टमार्टम
मृत्यु के कारणों का पता लगाने नमूने भेजे गए प्रयोगशाला
कटनी - जिले के विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घुघरी में एक साथ 13 चीतल एवं 2 सांभर की मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन और वन विभाग तत्काल सक्रिय हो गया। वन मंडल के एसडीओ से सूचना प्राप्त होने पर सिविल सर्जन डॉ. सुमंत वर्मा के निर्देशन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम का गठन कर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास डॉ नीता मनोचा ने बताया कि चिकित्सकीय दल ने मौके पर पहुंचकर सभी मृत वन्यजीवों का विधिवत पोस्टमार्टम (पीएम) किया। साथ ही मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक नमूने (सैंपल्स) एकत्रित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही वन्यजीवों की मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
बताया गया कि मामले की सतत निगरानी की जा रही है तथा वन्यजीव संरक्षण को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। घटना के संबंध में वन विभाग एवं पशु पालन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से जांच प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।।
संपादक -: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क -; 9993457992
